अक्टूबर 30, 2026 9:52 अपराह्न

printer

सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले नासिक और त्र्यंबकेश्वर में निकाली गईं पारंपरिक शोभायात्राएं

सिंहस्थ कुंभ मेले की शुरुआत से एक दिन पहले नासिक और त्र्यंबकेश्वर में पारंपरिक शोभायात्राएं निकाली गईं।

नासिक में आयोजित पारंपरिक ग्राम परिक्रमा में तीन जगद्गुरुओं, नानीज के नरेंद्र महाराज, विभिन्न अखाड़ों के महंतों और कई धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

इस शोभायात्रा में धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर आधारित 50 झांकियां शामिल थीं। इस अवसर पर नासिक के प्रभारी मंत्री गिरिश महाजन भी मौजूद थे।

त्र्यंबकेश्वर में भी पारंपरिक शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न आखाड़ों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भी इसमें हिस्सा लिया।

सिंहस्थ कुंभ का औपचारिक शुभारंभ कल ध्वजारोहण के साथ होगा।