असम के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और सांस्कृतिक हस्ती ज़ुबीन गर्ग की आज पुण्यतिथि है। उनको श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 17 सितंबर से तीन दिन का ‘ज़ुबीन दिवस’ भी मनाया जा रहा है।
ज़ुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर, 2025 को सिंगापुर में हुआ था। असम की सबसे प्रभावशाली संगीत हस्तियों में से एक माने जाने वाले ज़ुबीन गर्ग ने गायक, संगीतकार, गीतकार, अभिनेता और फिल्म निर्माता के तौर पर अपने योगदान से असमिया संगीत और संस्कृति पर अमिट छाप छोड़ी।