तमिलनाडु, पुदुच्चेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों तथा असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार आज समाप्त हो जाएगा। इन छह सीटों पर मंगलवार को मतदान होगा, जबकि मतगणना शुक्रवार को की जाएगी।
तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम, पुदुच्चेरी की थट्टनचावडी तथा पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। असम की नौगांव लोकसभा सीट पर भी मतदान होगा।
विधानसभा सीटें मौजूदा विधायकों के इस्तीफे के कारण खाली हुई हैं, जबकि कांग्रेस नेता प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद नौगांव लोकसभा सीट रिक्त हुई है।