तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यसभा अध्यक्ष सी पी राधाकृष्णन को त्यागपत्र भेजा है। इस्तीफे के बाद उन्होंने नई दिल्ली में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात की। इससे पहले, सोमवार को तृणमूल के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य सुखेन्दु शेखर राय ने राज्यसभा और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया था।
News On AIR | जून 10, 2026 1:38 अपराह्न
टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया