अगस्त 11, 2026 1:02 अपराह्न

printer

पंजाब में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली गई

स्वतंत्रता दिवस से पहले, राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत पंजाब में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कल शाम रोपड़ जिले में राज्‍य भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

चंडीगढ़ प्रशासन ने भी “हर घर तिरंगा – वंदे मातरम के 150 वर्ष” अभियान के तहत एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रशासन ने 17 अगस्त तक जन भागीदारी के तहत कई गतिविधियों की योजना बनाई है, जिनमें तिरंगा रैलियां, पदयात्रा, साइकिल और कार रैली, रंगोली और राखी बनाने की कार्यशालाएं, तिरंगा मेला और नुक्कड़ नाटक शामिल हैं। इसके अलावा शहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रदर्शनियां भी आयोजित की जाएंगी।