जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस, सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल ने निगरानी, वाहनों की जांच और तलाशी अभियान तेज कर दिया हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने राष्ट्रीय समारोह की तैयारियों को देखते हुए प्रमुख शहरों, जिला मुख्यालयों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, संवेदनशील स्थानों और प्रमुख प्रवेश और निकास बिंदुओं सहित संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर है।
संवेदनशील स्थानों और कार्यक्रम स्थलों की निगरानी के लिए ड्रोन और अन्य निगरानी उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।