जून 17, 2026 1:26 अपराह्न

printer

पुद्दुचेरी मंत्रिमंडल में आज तीन नए मंत्रियों को शामिल किया गया

पुद्दुचेरी मंत्रिमंडल में आज तीन नए मंत्रियों को शामिल किया गया, जिससे मंत्रिपरिषद का बहुप्रतीक्षित विस्तार पूरा हुआ। अखिल भारतीय एन.आर. कांग्रेस के विधायक पी. राजवेलु और वी. पी. शिवकोलुंधु तथा भाजपा विधायक जी. एन.एस.राजशेखरन ने लोक निवास में आयोजित समारोह में मंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल के.कैलाशनाथन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री एन.रंगासामी भी समारोह में उपस्थित थे और उन्होंने नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई दी।