रूस की राजधानी मास्को और आसपास के इलाकों में यूक्रेन के ड्रोन हमले में तीन लोग मारे गए हैं। रूस ने कहा है कि पिछले एक साल से अधिक समय में, यह मॉस्को और आसपास के इलाकों पर यूक्रेन का सबसे बड़ा ड्रोन हमला था। मॉस्को के पास खिमकी में एक ड्रोन के घर पर गिरने से एक महिला की मौत हो गई। पोगोरेलकी गांव में एक निर्माण स्थल पर ड्रोन का मलबा गिरने से दो पुरुषों की मौत हो गई। कई इमारतें और बुनियादी ढांचागत सुविधाएं भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
स्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि रात भर चले हमलों में लगभग 12 लोग घायल हुए। इनमें से अधिकांश लोग शहर की तेल रिफाइनरी के पास घायल हुए हैं। रूस ने दावा किया कि मॉस्को की ओर आ रहे 81 ड्रोनों को मार गिराया गया।
यह हमला कीव पर हुए एक बड़े रूसी मिसाइल और ड्रोन हमले के कुछ दिनों बाद हुआ है, जिसमें लगभग 24 लोग मारे गए थे।