अक्टूबर 10, 2026 10:03 अपराह्न

printer

नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में अरुणाचल प्रदेश पर आधारित तीन कॉफी टेबल पुस्तकों का विमोचन हुआ

अरुणाचल प्रदेश पर आधारित तीन कॉफी टेबल पुस्तकों की शृंखला का आज नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में विमोचन किया गया। इस पुस्तक शृंखला में द सैप रन्स पेरिनियल, लैडर्स टू हेवन और द वाइल्ड ग्रीन किंगडम शामिल हैं।
 
अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के.टी. परनाइक, प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पेमा खांडू, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, संस्कृति राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक के. लाहिड़ी ने संयुक्त रूप से इन पुस्तकों का विमोचन किया।