दक्षिणी वायु कमान के कमाडिंग-इन-चीफ, एयर मार्शल जसबीर सिंह मान ने तिरुवनंतपुरम के अक्कुलम टूरिस्ट विलेज में पुनर्निर्मित वायु सेना संग्रहालय का उद्घाटन किया।
श्री सिंह ने कहा कि संग्रहालय का उद्देश्य लोगों तक वायु सेना के इतिहास की जानकारी पहुंचाना और छात्रों को सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना है। एयर मार्शल ने एनसीसी कैडेटों और स्कूली छात्रों से बातचीत भी की।
अक्कुलम का पुनर्निर्मित वायु सेना संग्रहालय भारतीय वायु सेना के समृद्ध इतिहास, विरासत और शौर्य को दर्शाता है। संग्रहालय में ऐतिहासिक तस्वीरें और सैन्य उपकरण प्रदर्शित किए जाएंगे।