नवम्बर 1, 2026 9:52 पूर्वाह्न

printer

बेंगलुरु और मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का आज होगा उद्घाटन

बेंगलुरु और मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का आज उद्घाटन किया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल से ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना। यह ट्रेन बेंगलुरु से मुंबई के बीच की दूरी करीब 16 घंटे में तय करेगी। ट्रेन संख्या 27652 बेंगलुरु से शाम सात बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 27651 मुंबई से रात आठ बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। बेंगलुरु से सोमवार और मुंबई से मंगलवार को इसका संचालन नहीं होगा। रास्ते में ट्रेन के ठहराव अनंतपुर, गुंतकल, रायचूर, यादगीर, कलबुर्गी, सोलापुर, पुणे और कल्याण में होंगे।