जुलाई 9, 2026 7:46 पूर्वाह्न

printer

अमरीका ने ईरान पर हवाई हमले किए

अमरीका ने ईरान पर फिर हवाई हमले किए हैं। ये हमले राष्ट्रपति, डॉनल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के फिर से किए गए हमलों को दोनों देशों के बीच, युद्धविराम की समाप्ति के बाद किए गए हैं। ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अमरीकी हमले, जवाबी कार्रवाई में किए गए थे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ईरान ने फिर हमले किए तो अमरीका इसका और कड़ा जवाब देगा।

ईरान के मीडिया ने चाबहार, बंदर अब्बास, बुशहर और बंदर महशहर सहित कई दक्षिणी तटीय शहरों में विस्फोटों की सूचना दी है। अमरीकी केंद्रीय कमान ने कहा कि ईरान में कई रक्षा प्रतिष्‍ठानों को निशाना बनाया गया है।

ये हमले ईरान द्वारा बहरीन और कुवैत में अमरीका के सैन्य ठिकानों पर हमले के बाद हुए। ईरान का कहा है कि उसे होर्मुज जलडमरूमध्य नौवहन गतिविधियों को नियंत्रित करने का अधिकार है।