विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर कुवैत की यात्रा पूरी करने के बाद ओमान पहुंच गए हैं। उनके आगमन पर ओमान के विदेश मंत्रालय के महानिदेशक शेख अहमद अल मस्कारी ने उनका स्वागत किया।
डॉ. जयशंकर कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स की 11 दिन की यात्रा पर हैं। ओमान यात्रा पूरी करने के बाद, वे न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 2028-29 कार्यकाल के लिए भारत के आधिकारिक अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद विदेश मंत्री 14 और 15 जुलाई को ब्रुसेल्स में तीसरे भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद की बैठक में शामिल होंगे। डॉ. जयशंकर यूरोपीय संघ और बेल्जियम के विदेश मंत्री के साथ बातचीत भी करेंगे।