जुलाई 10, 2026 7:53 पूर्वाह्न

printer

सरकार ई85 ईंधन लाने की योजना बना रही: हरदीप सिंह पुरी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि सरकार ई85 ईंधन लाने की योजना बना रही है, जो मानक ई20 पेट्रोल से करीब 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता होगा। उन्होंने कहा कि ई85 केवल उन वाहनों के लिए उपलब्ध होगा जो विशेष रूप से इस ईंधन के उपयोग के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

एक निजी समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि प्रस्तावित कदम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत प्रदान करना और साथ ही सरकार के इथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम को आगे बढ़ाना है। उन्होंने व्यापक जैव ईंधन नीति का बचाव करते हुए इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से इंजन को होने वाले नुकसान और वाहन के प्रदर्शन से संबंधित चिंताओं को खारिज कर दिया।