गुजरात विधानसभा का तीन दिन का मानसून सत्र आज गांधीनगर में शुरू हुआ। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई। इस दौरान सामान्य प्रशासन, राजस्व और पंचायती राज समेत विभिन्न विभागों से जुड़े तारांकित प्रश्नों पर चर्चा हुई। प्रश्नकाल के बाद सदन ने पूर्व जनप्रतिनिधियों और दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी। इनमें पूर्व राज्य मंत्री और विधायक योगेश पटेल, पूर्व राज्य मंत्री मोहनसिंह राठवा और पूर्व राज्य मंत्री ललितकुमार पटेल सहित अन्य नेता शामिल थे।
तीन दिन के इस सत्र के दौरान सात महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे और उन पर चर्चा होगी। इनमें वस्तु और सेवा कर में संशोधन, कारोबार को आसान बनाने, उच्चतर माध्यमिक शिक्षा, भू-राजस्व, पशु आहार के नियमन और किराया नियंत्रण से जुड़े विधेयक शामिल हैं।