जुलाई 14, 2026 6:11 पूर्वाह्न

printer

एनटीए ने नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा की ओएमआर शीट और रिकॉर्ड किए गए उत्तर जारी किए

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा की ओएमआर शीट और रिकॉर्ड किए गए उत्तर जारी कर दिए हैं। एजेंसी ने बताया कि उम्मीदवार एनटीए की वेबसाइट neet.nta.nic.in. पर अपने आवेदन नंबर लॉग इन कर के अपनी ओएमआर शीट और उत्‍तर देख सकते है। उम्‍मीदवार अपने चिह्नित उत्तरों की तुलना स्कैनर द्वारा पढ़े गए उत्तरों से कर सकते हैं। यदि कोई उत्तर मेल नहीं खाता है, तो उम्मीदवार प्रश्न का चयन करके अपने चुने हुए विकल्प पर निशान लगा सकते हैं और 200 रुपये के शुल्क का भुगतान करके चुनौती दे सकते हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि चुनौती सही पाए जाने पर शुल्क वापस कर दिया जाएगा। ओएमआर चुनौती सुविधा इस महीने की 15 तारीख तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं और neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल लिख सकते हैं।