अगस्त 22, 2026 2:16 अपराह्न

printer

एनएचआरसी ने दुष्कर्म मामले को दबाने के आरोप के लिए पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पंजाब सरकार को एक दुष्कर्म के मामले को दबाने के लिए नोटिस जारी किया है। आयोग ने एक शिकायत का संज्ञान लेते हुए आरोपों की जांच कराने को कहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी ने मामले को दबाने के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग की।

एनएचआरसी के सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली पीठ ने इन आरोपों का संज्ञान लेते हुए पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को मामले की जांच कराने और दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट-एटीआर आयोग के समक्ष पेश करने को कहा है।

आकाशवाणी संवाददाता ने बताया कि मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के अन्‍तर्गत आयोग ने यह मामला केंद्रीय गृह मंत्रालय के महिला सुरक्षा प्रभाग को भी भेजा है। यह शिकायत लीगल राइट्स ऑब्जर्वेटरी-एलआरओ ने दर्ज कराई है।