राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस एक महिला के घर छोड कर चले जाने के आरोप में ग्रामीणों द्वारा उसको और उसके पति को कंधे पर उठाकर घुमाने की घटना से संबंधित है। मीडिया रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लेते हुए आयोग ने दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में जांच की स्थिति और पीड़ित महिला को दिए गए मुआवजे का विवरण शामिल होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने महिला के बाल भी मुंडवा दिए। यह घटना सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई।
News On AIR | अप्रैल 24, 2026 2:01 अपराह्न
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मध्य प्रदेश के झाबुआ जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया