हर घर तिरंगा अभियान आज से शुरू हो रहा है और इस महीने की 17 तारीख तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और देशभक्ति तथा राष्ट्रीय एकता से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह अभियान 2022 में शुरू हुआ था और अब एक बड़े जनभागीदारी अभियान का रूप ले चुका है। इस वर्ष अभियान का विशेष महत्व है, क्योंकि यह राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के साथ मनाया जा रहा है। देशभर में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन भी होगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। दुनिया भर में 200 से अधिक भारतीय दूतावास, उच्चायोग और वाणिज्य दूतावास भी अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस वर्ष ‘सूर्य पथ तिरंगा’ डिजिटल रिले भी आयोजित होगी। इसमें 54 भारतीय राजनयिक मिशन और केंद्र हिस्सा लेंगे। यह रिले 15 अगस्त को फिजी से शुरू होकर सैन फ्रांसिस्को में समाप्त होगा।
News On AIR | अगस्त 9, 2026 6:23 पूर्वाह्न
देशभक्ति की भावना के साथ आज से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान