सितम्बर 23, 2026 7:40 पूर्वाह्न

printer

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपिनशिप के लिए मेडल प्रोग्राम और क्वालिफिकेशन के नियम घोषित

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ने ताशकंद में होने वाली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 के लिए मेडल प्रोग्राम और क्वालिफिकेशन के नियम घोषित कर दिए हैं। यह प्रतियोगिता 19-2027 से 27 जून 2027 तक उज्बेकिस्तान ओलंपिक सिटी स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित होगी।

ताशकंद 2027 में नई दिल्ली 2025 विश्व चैंपियनशिप के सभी इवेंट्स शामिल रहेंगे और साथ ही 16 अतिरिक्त मेडल इवेंट्स भी जोड़े जाएंगे। इससे कुल मेडल इवेंट्स की संख्या 202 हो जाएगी जिनमें 111 पुरुषों के, 90 महिलाओं के और एक मिक्स्ड इवेंट शामिल होगा।

विश्व चैंपियनशिप में 100 से ज्यादा देशों के 1,300 से ज्यादा एथलीट्स के हिस्सा लेने की उम्मीद है। यह ए.ल.ए.28 तक के पैरालंपिक साइकिल में सबसे बड़ा पैरा स्पोर्ट इवेंट होगा और उज्बेकिस्तान में आयोजित होने वाला अब तक का सबसे बड़ा इवेंट भी होगा।