अगस्त 9, 2026 1:25 अपराह्न

printer

मौसम विभाग का उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में आज तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में आज तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश, असम और मेघालय में भी कल तक तेज बारिश होने की संभावना है।
 
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है।
 
इस बीच, मौसम विभाग ने आज शाम दिल्ली में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला