जुलाई 30, 2026 1:52 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मचारियों के साथ कथित पुलिस ज्यादती के मामले में नोटिस जारी किया

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने पंजाब के बरनाला में अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े सफाई कर्मचारियों के साथ कथित पुलिस ज्यादती के मामले में पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। आयोग ने दोनों अधिकारियों से इस मामले में सात दिनों के भीतर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। आयोग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं किए जाने पर संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए तलब किया जा सकता है।  यह नोटिस हरदीप सिंह गिल द्वारा दायर की गई शिकायत के आधार पर जारी किया गया है।