वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास हुई स्पीड बोट हादसे में मारे गए 15 भारतीय पर्यटकों के पार्थिव शरीर स्वदेश लाए गए हैं।
वियतनाम में भारतीय दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि ये शव वियतनाम एयरलाइंस के जरिये हो ची मिन्ह सिटी से रवाना होकर मुम्बई पहुंचे। दूतावास ने कहा कि आन्ध्रप्रदेश, केरल और तमिलनाडु की सरकारें इन शवों को उनके संबंधित राज्यों में उनके आवास पर पहुंचाने में समन्वय करेंगी।
वियतनाम के अधिकारियों और सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दूतावास ने बताया कि उनकी प्रार्थना, प्रयास और मौजूदगी ने इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान की। 32 भारतीय पर्यटकों और चार स्थानीय क्रू के सद्स्यों वाली स्पीड बोट शुक्रवार को वियतनाम में फू क्वोक द्वीप में पलट गई। इस कारण 15 पर्यटकों की मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में बचने वाले 16 पर्यटक भी भारत लौट चुके हैं। इनमें से एक पर्यटक वियतनाम के एक अस्पताल में भर्ती है।