अप्रैल 24, 2026 9:51 पूर्वाह्न

printer

सामाजिक न्‍याय और आधिकारिता मंत्रालय चंडीगढ़ में करेगा तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन

सामाजिक न्‍याय और आधिकारिता मंत्रालय चंडीगढ़ में 24 से 26 अप्रैल, 2026 तक ‘अयोध्‍या का संकल्‍प, अमृत काल का प्रतिबिम्‍ब – विकसित भारत@2047’ विषय पर राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों के साथ तीन दिन के चिंतन शिविर का आयोजन करेगा। इस शिविर का विषय अमृत काल और एक विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप समावेशी सशक्तिकरण के प्रति मंत्रालय की वचनबद्धता का परिचायक है।

उद्घाटन सत्र की अध्‍यक्षता केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्रियों, बी. एल. वर्मा और रामदास अठावले, की उपस्थिति में केन्‍द्रीय सामाजिक न्‍याय और आधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्‍द्र कुमार करेंगे। यह कार्यक्रम भारत के मंत्रियों और अधिकारियों की भागीदारी का साक्षी बनेगा।

इस शिविर का उद्देश्‍य सामाजिक न्‍याय पहलों को सशक्‍त बनाना, मुख्‍य योजनाओं के कार्यान्‍वयन को देश के अंतिम छोर तक दुरुस्‍त करना तथा वंचित समुदायों के समेकित और सतत सशक्तिकरण की कार्रवाई योग्‍य रूपरेखा विकसित करना है।