सितम्बर 3, 2026 10:01 पूर्वाह्न | Hyundai World Archery

printer

भारत पहली बार हुंडई विश्‍व तीरंदाजी पैरा श्रृंखला की करेगा मेज़बानी

भारत पहली बार अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर 5 से 9 सितंबर तक हुंडई  विश्‍व तीरंदाजी पैरा श्रृंखला की मेज़बानी करेगा, जिसमें 20 देशों के 100 से ज़्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे। यह स्‍पर्धा 2026 श्रृंखला का तीसरा चरण है। इससे पहले बैंकॉक और नोवे मेस्टो में 30 जून से 4 जुलाई तक प्रतियोगिताएं हुई थीं। चौथा और आखिरी चरण अक्टूबर में चिली के सैंटियागो में होना है। भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा गुजरात सरकार, गुजरात खेल प्राधिकरण और भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में रिकर्व ओपन, कंपाउंड ओपन, W1 और दृष्टिबाधित श्रेणियां शामिल होंगी। इस प्रतियोगिता में – भारत, चीन, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, हंगरी, इंडोनेशिया, ईरान, कज़ाकिस्तान, मैक्सिको, स्लोवाकिया, अमेरिका, उज़्बेकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, साइप्रस, चेकिया, इराक, रूस और श्रीलंका भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन 4 सितंबर को होगा।