सितम्बर 3, 2026 10:01 पूर्वाह्न

views 526

भारत पहली बार हुंडई विश्‍व तीरंदाजी पैरा श्रृंखला की करेगा मेज़बानी

भारत पहली बार अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर 5 से 9 सितंबर तक हुंडई  विश्‍व तीरंदाजी पैरा श्रृंखला की मेज़बानी करेगा, जिसमें 20 देशों के 100 से ज़्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे। यह स्‍पर्धा 2026 श्रृंखला का तीसरा चरण है। इससे पहले बैंकॉक और नोवे मेस्टो में 30 जून से 4 जुलाई तक प्रतियोगिताएं हुई थीं। चौथा और आखिरी चरण अक्टूबर में चिली के सैंटियागो में होना है। भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा गुजरात सरकार, गुजरात खेल प्राधिकरण और भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में रिकर्व ओपन, कंपाउं...