मौसम विभाग ने कल हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्काल में बिजली चमकने के साथ बरसात होने और तेज हवा चलने का अनुमान प्रकट किया है। इसी तरह का मौसम आंध्रपदेश और पश्चिम राजस्थान में भी रहने की उम्मीद है। अगले दो दिन में पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून की वापसी की स्थितियां अनुकूल रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख तथा केरलम में भी बिजली चमकने के साथ बरसात होने के आसार हैं।
News On AIR | अक्टूबर 11, 2026 8:20 अपराह्न
मौसम विभाग ने कल कई क्षेत्रों में बिजली चमकने, बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया