अगस्त 7, 2026 9:26 अपराह्न | Meteorological Department

printer

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, केरलम और उडीसा में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने कल ओडिशा और राजस्थान में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, माहे और कर्नाटक सहित पूर्वोत्तर भारत में भी भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है।

    आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी गरज और तेज हवाओं की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद, तेलंगाना, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी कल ऐसी ही स्थिति रहने की उम्मीद है। इस बीच, राजधानी में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है।

केरलम के चार उत्तरी जिलों में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कोझिकोड, कन्नूर, वायनाड और कासरगोड जिले दोपहर तक ऑरेंज अलर्ट पर थे, अब उन्हें रेड अलर्ट कर दिया गया है।

    इसके अलावा चार अन्य जिलों में तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं, शेष छह जिलों में येलो अलर्ट है।

ओडिशा में बाढ़ प्रभावित लोग बाढ़ से हुए नुकसान से उबरने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मौसम  विभाग ने मयूरभंज के लिए रेड अलर्ट और कई अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे बाढ़ को लेकर नई चिंताएं बढ़ गई हैं।