मौसम विभाग ने कल दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में गरज के साथ बौछारें पड़ने के साथ तूफान की संभावना व्यक्त की है। आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद और राजस्थान में भी कल इसी तरह का मौसम रह सकता है। पूर्वोत्तर क्षेत्रों, हिमाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्कल में भी बारिश होने का अनुमान है। कोंकण और गोवा में कल गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।
News On AIR | अक्टूबर 12, 2026 9:27 अपराह्न
मौसम विभाग ने कल दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में तूफान की चेतावनी दी