मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, झारखंड, केरलम, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश की संभावना भी व्यक्त की है।
वहीं, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में कल तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का भी अनुमान है।