मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में कल तक तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। आंध्र प्रदेश, केरलम और माहे में गरज-चमक के साथ दो दिन तक बिजली गिरने की आशंका है। आंध्र प्रदेश में कल तक तेज हवा चलने का भी अनुमान है।
इस बीच, दिल्ली-एन.सी.आर. में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज दोपहर एक बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 379 दर्ज किया गया।