सितम्बर 17, 2026 12:53 अपराह्न

printer

तमिलनाडु में प्रसिद्ध मदुरै मीनाक्षी मंदिर का महा कुंभाभिषेकम समारोह 17 वर्षों बाद संपन्न

तमिलनाडु में प्रसिद्ध मदुरै मीनाक्षी मंदिर का महा कुंभाभिषेकम समारोह 17 वर्षों बाद आज पूरे श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पुरोहितों ने बारह गोपुरमों पर पवित्र जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना के साथ की। महा कुंभाभिषेकम के इस ऐतिहासिक अवसर पर हजारों श्रद्धालु उपस्थित थे और राज्य के मंत्री सी.टी.आर. निर्मल कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं को भोजन भी कराया जा रहा है।