अक्टूबर 19, 2026 8:26 अपराह्न

printer

दिल्ली के उपराज्यपाल ने आज अभियोजन निदेशालय के कामकाज की समीक्षा की

दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने आज अभियोजन निदेशालय के कामकाज की समीक्षा की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री संधू ने बताया कि इस दौरान कम दोषसिद्धि दर, लंबित मामलों की बढ़ती संख्या और निपटारे में देरी पर चिंता व्यक्त की गई। उन्होंने मामलों की निगरानी मजबूत करने, सुनवाई में देरी के कारणों की पहचान करने और जांच अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं। श्री संधू ने आरोपपत्रों की जांच, गवाहों की समय पर पेशी और अभियोजकों, दिल्ली पुलिस तथा विधि विज्ञान प्रयोगशाला के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। उपराज्यपाल ने कहा कि न्याय में देरी न्याय से इनकार नहीं हो सकती। श्री संधू ने स्‍पष्‍ट किया कि हर टालने योग्य देरी और चूक का निवारण किया जाना चाहिए। साथ ही, सभी संबंधित एजेंसियों को अभियोजन को मजबूत करने और न्याय को अधिक प्रभावी बनाने के लिए तत्परता, समन्वय और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।