जम्मू नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत जम्मू के भगवती नगर में नारियल छिलका प्रसंस्करण इकाई शुरू की है। इसका उद्देश्य मानसून के दौरान नालियों में नारियल के छिलकों से होने वाली रुकावट और जलभराव की समस्या को कम करना है।
इस पहल के तहत शहर के विक्रेताओं से नारियल के छिलके एकत्र कर उन्हें कोकोपीट में बदला जाएगा, जिसका उपयोग बागवानी में किया जाता है। जम्मू नगर निगम के आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने नागरिकों और विक्रेताओं से नारियल के कचरे का उचित निपटान करने और इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है।