जुलाई 14, 2026 8:51 पूर्वाह्न

printer

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कल लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया। भारत ने इंग्‍लैंड को 270 रनों से करारी शिकस्त देकर एकमात्र टेस्ट की श्रृंखला अपने नाम कर ली। 457 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में अंतिम दिन इंग्लैंड 186 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत की पिछले 11 टेस्ट मैचों में यह सातवीं जीत है, साथ ही इंग्लैंड में महिला टेस्ट मैचों में उनका अजेय रिकॉर्ड भी बरकरार है।

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में मांडविया ने कहा कि इंग्लैंड पर 270 रनों की शानदार जीत इस उपलब्धि को और भी खास बनाती है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ टीम को शुभकामनाएं दीं।