सितम्बर 20, 2026 2:15 अपराह्न

printer

भारतीय वायुसेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल का ‘वीर रक्षक 2026’ अभ्यास मंगलवार को होगा संपन्न

भारतीय वायु सेना जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर जापान वायु आत्मरक्षा बल के साथ द्विपक्षीय वायु अभ्यास वीर रक्षक 2026 का संचालन कर रही है। 14 दिवसीय यह अभ्यास मंगलवार को समाप्त होगा। यह अभ्यास उन्नत परिचालन मिशनों और दोनों वायु सेनाओं के बीच व्यापक पेशेवर समन्वय पर केंद्रित है। भारतीय वायु सेना स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस, एसयू-30एमकेआई और राफेल सहित विभिन्न प्रकार के अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमानों के साथ भाग ले रही है।

जापान अपने एफ-2ए लड़ाकू विमान के साथ इस अभ्यास में भाग ले रहा है। अभ्यास वीर रक्षक 2026 सामरिक दक्षता और एयरोस्पेस परिचालन तालमेल को बढ़ाकर भारत और जापान के बीच गहरी रणनीतिक साझेदारी को दर्शाता है। यह अभ्यास दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मित्रता और रणनीतिक सहयोग के बंधन को भी मजबूत करता है।