मई 15, 2026 12:27 अपराह्न

printer

उधमपुर जिले के शिव-पार्वती मंदिर में ऐतिहासिक तीन दिवसीय वार्षिक मौंगरी मेला आज से शुरू

उधमपुर जिले के शिव-पार्वती मंदिर में आयोजित होने वाला ऐतिहासिक तीन दिवसीय वार्षिक मौंगरी मेला आज से शुरू हो रहा है। इसे शिव-पार्वती मेला के नाम से भी जाना जाता है। उधमपुर जिला प्रशासन ने मौंगरी के ‘सर डब्बर’ क्षेत्र में होने वाले इस धार्मिक आयोजन के लिए व्‍यापक तैयारियां की हैं। मौंगरी मेला उधमपुर जिले के प्रसिद्ध मेलों में से एक है। इसका आयोजन प्रतिवर्ष ज्येष्ठ मास की प्रथमा तिथि से तृतीया तक किया जाता है। यह मेला उधमपुर से लगभग 50 किलोमीटर दूर सर डब्बर में आयोजित होता है।