स्वास्थ्य मंत्रालय ने नीट-पीजी परीक्षा के लिए चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती के कारण सीजीएचएस वेलनेस सेंटर को 27 से 31 अगस्त तक बंद रखने के नोटिस का खंडन किया है। मंत्रालय ने कहा कि यह नोटिस झूठा और अनधिकृत है। सभी सीजीएचएस वेलनेस सेंटर अपने निर्धारित कार्य समय के अनुसार कार्य करेंगे। मंत्रालय ने लाभार्थियों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक सीजीएचएस चैनलों के माध्यम से जारी की गई जानकारी पर ही भरोसा करें।
News On AIR | अगस्त 22, 2026 7:09 अपराह्न
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सीजीएचएस वेलनेस सेंटर बंद रहने की खबर का खंडन किया