नेपाल सरकार ने 26 अगस्त को त्रिशूली-भोटे कोशी नदी क्षेत्र में आई बाढ़ के बाद से लापता 213 भारतीय नागरिकों की मृत्यु की औपचारिक घोषणा की प्रक्रिया शुरू की है। नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण तथा व्यवस्थापन प्राधिकरण ने अपनी वेबसाइट पर लापता भारतीय नागरिकों की सूची जारी की है। प्राधिकरण ने सूची में दी गई जानकारी पर आपत्तियां और संशोधन के अनुरोध आमंत्रित किए हैं। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने लापता लोगों के परिजनों से दो दिसंबर, 2026 तक सूची में किसी भी तरह की आपत्ति, जानकारी जोड़ने या संशोधन के प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया है। परिजन इसके लिए विशेष ई-मेल eoikathmandufloodsupport@gmail.com या व्हाट्सऐप हेल्पलाइन +9779851316807 पर संपर्क कर सकते हैं।
परामर्श प्रक्रिया पूरी होने के बाद नेपाल सरकार सूची को अंतिम रूप देकर संबंधित लोगों की मृत्यु की औपचारिक घोषणा करेगी। इसके बाद भारतीय दूतावास नेपाल के स्थानीय अधिकारियों से उनके मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
दूतावास ने बताया है कि इस प्रक्रिया के दौरान परिजनों से अतिरिक्त जानकारी और दस्तावेज मांगे जा सकते हैं। गौरतलब है कि 26 अगस्त को त्रिशूली-भोटे कोशी नदी प्रणाली में अचानक आई बाढ़ के कारण कई लोग लापता हो गए थे, इनमें कई कइभारतीय नागरिक भी शामिल थे।