सरकार ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के उस फर्जी वीडियो का खंडन किया है, जिसमें एक निवेश योजना का प्रचार किया जा रहा है। इस वीडियो में 22 हजार रुपये के शुरुआती निवेश पर हर सप्ताह साढ़े पांच लाख रुपये की सुनिश्चित आय देने का दावा किया जा रहा है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने कहा है कि यह वीडियो फर्जी और एआई से तैयार किया गया है। इकाई ने स्पष्ट किया कि वित्त मंत्री ने ऐसी किसी निवेश योजना या प्लेटफॉर्म का समर्थन नहीं किया है। जांच इकाई ने लोगों से ऐसे जालसाजों से सावधान रहने की अपील की है, जो फर्जी योजनाओं का लालच देकर लोगों को ठगने और उनका पैसा हड़पने का प्रयास कर रहे हैं।
News On AIR | अगस्त 22, 2026 6:19 अपराह्न
सरकार ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के निवेश योजना वाले फर्जी वीडियो का खंडन किया