मई 21, 2026 2:32 अपराह्न

printer

नवगठित केरलम विधानसभा का पहला सत्र आज तिरुवनंतपुरम में शुरू हुआ

नवगठित केरलम विधानसभा का पहला सत्र आज तिरुवनंतपुरम में शुरू हुआ। अस्‍थाई अध्‍यक्ष जी. सुधाकरन ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई।

अध्‍यक्ष पद के लिए चुनाव कल होगा। सत्ताधारी यूडीएफ ने इस पद के लिए तिरुवनचूर राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा में तीन सदस्यों वाली भाजपा से उम्मीद है कि वह बी. बी. गोपाकुमार को अपना उम्मीदवार बनाएगी, जबकि विपक्षी एलडीएफ ने अभी तक इस चुनाव पर अपना फ़ैसला नहीं सुनाया है।