पेरिस में, ब्रिटेन के जाइल्स थॉमसन की अध्यक्षता में वित्तीय कार्रवाई कार्यबल– एफ.ए.टी.एफ. की पहली पूर्ण बैठक संपन्न हुई। इसमें सदस्य देश वित्तीय अपराधों के बढ़ते खतरों वर्चुअल परिसंपत्तियों के दुरुपयोग, धोखाधड़ी और स्कैम-के खिलाफ वैश्विक कार्रवाई तेज करने पर सहमत हुए। एफ.ए.टी.एफ. के निष्कर्षों के बयान के अनुसार, पूर्ण बैठक में यह तय किया गया कि जिन क्षेत्रों में वर्चुअल परिसंपत्तियों की गतिविधियां बड़े पैमाने पर होती हैं, वहां एफ.ए.टी.एफ. के मानकों को प्रभावी ढंग से लागू करने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। यह निर्णय अप्रैल 2026 के एफ.ए.टी.एफ. मंत्रिस्तरीय घोषणापत्र के अनुरूप लिया गया है। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि धन शोधन, आतंकवाद के वित्तपोषण और प्रसार वित्तपोषण के लिए वर्चुअल परिसंपत्तियों के दुरुपयोग को रोकने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा उपायों को सुदृढ करना अत्यंत आवश्यक है।
एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय के अंतर्गत सफल ऑन-साइट दौरों के बाद एफ.ए.टी.एफ. ने बुल्गारिया, कोटे डी आइवर, कांगो और मोनाको को अपनी ‘बढ़ी हुई निगरानी’ वाली सूची से हटा दिया है। इसके साथ ही एफ.ए.टी.एफ. ने ‘बढ़ी हुई निगरानी’ वाले क्षेत्रों और ‘कार्रवाई की मांग’ वाले क्षेत्रों से संबंधित अपने बयानों को भी अपडेट किया है।