भारतीय दूतावास ने सुमितोमो रियल्टी एंड डेवलपमेंट के सहयोग से टोक्यो में भारत-जापान की अगली पीढ़ी की साझेदारी का जश्न मनाते हुए, भारतीय प्रतिभा और कौशल साझेदारी पर केंद्रित इंडिया कनेक्ट के चौथे संस्करण का आयोजन किया। सोशल मीडिया पोस्ट में टोक्यो में भारतीय दूतावास में मिशन उपप्रमुख आर. मधु सूदन ने भारतीय और जापानी अर्थव्यवस्थाओं के बीच पूरकताओं और व्यवसाय के उपलब्ध अवसरों का उल्लेख किया। श्री सूदन ने दोनों देशों के बीच वार्षिक शिखर सम्मेलन के परिणामों के अनुरूप दोनों देशों के लोगों के बीच परस्पर आदान-प्रदान पर भी अपने विचार रखे।
यामानाशी प्रान्त के वाइस गवर्नर जुनिची इशिदेरा ने राज्य-प्रान्त साझेदारी को बढ़ावा देने के साथ-साथ, बढ़ते व्यापारिक संबंधों और इस वर्ष अगस्त में यामानाशी से उत्तर प्रदेश में एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भेजने की योजनाओं पर भी चर्चा की।