मंत्रिमंडल ने 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए 36 हजार 441 करोड़ रुपये के संयुक्त परिव्यय के साथ विस्तारित खेलो इंडिया योजना और राष्ट्रीय खेल संघों को दी जाने वाली सहायता में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। कल नई दिल्ली में संवादददाताओं को संबोधित करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह निर्णय युवा विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए खेलों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
उन्होंने कहा कि इससे प्रत्येक प्रतिभाशाली युवा को उत्कृष्टता का स्पष्ट मार्ग मिलेगा। श्री वैष्णव ने कहा कि यह योजना जमीनी स्तर से लेकर टारगेट पोडियम ओलंपिक योजना स्तर तक अखिल भारतीय प्रशिक्षण सुविधाएं स्थापित करने में सहायक होगी।