अगस्त 1, 2026 2:17 अपराह्न

printer

तेलंगाना में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम में संशोधन किया

तेलंगाना में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम में संशोधन किया है। आयोग ने बताया कि तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुरोध पर कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। इसमें बूथ स्तर के अधिकारी 10 अगस्‍त तक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। मतदान केंद्रों का पुर्नगठन और पुनर्व्यवस्थापन भी इसी तारीख तक पूरा कर लिया जाएगा।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि मतदाता सूची का मसौदा अब 17 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा। दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 17 अगस्त से 16 सितंबर तक जारी रहेगी, जबकि उनका निपटान 15 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। आयोग ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे संशोधित समयसीमा के अनुसार सभी संशोधन कार्य पूरे करें ताकि एक सटीक और अद्यतन मतदाता सूची सुनिश्चित हो सके।