वित्तीय सेवा विभाग ने दिव्यांगजनों सहित सभी नागरिकों के लिए सुलभ और समावेशी वित्तीय सेवाओं को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। वैश्विक सुगम्यता जागरूकता दिवस 2026 के अवसर पर आज विभाग ने कहा कि सुगम्यता केवल एक अनुपालन आवश्यकता नहीं है, बल्कि ग्राहक अनुभव, डिजिटल समावेशन और समान वित्तीय भागीदारी का एक अनिवार्य घटक है। विभाग ने बताया कि उसने बैंकिंग और वित्तीय सेवा क्षेत्र के लिए सुगम्यता मानक और दिशानिर्देश जारी किए हैं ताकि शारीरिक, डिजिटल और भौतिक-डिजिटल माध्यमों से दिव्यांगजनों को वित्तीय सेवाओं तक समान पहुंच सुनिश्चित की जा सके। विभाग ने बैंकों, वित्तीय संस्थानों और सभी हितधारकों से एक बाधा-मुक्त और समावेशी वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण की दिशा में सामूहिक रूप से काम करने की अपील की है, जिसमें कोई भी ग्राहक पीछे न छूटे।
News On AIR | मई 21, 2026 10:00 अपराह्न
वित्तीय सेवा विभाग ने सुलभ और समावेशी वित्तीय सेवाओं को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई