सितम्बर 23, 2026 7:48 अपराह्न

printer

दिल्‍ली मंत्रिमंडल ने अपलिफ्टमेंट और रोजगार फॉर वूमेन और ट्रांसजेंडर ग्रीन ई-ऑटो दुर्गा योजना को स्‍वीकृति दी

महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के आर्थिक सशक्तीकरण और सुरक्षित परिवहन के लिए आज दिल्‍ली मंत्रिमंडल ने अपलिफ्टमेंट और रोजगार फॉर वूमेन और ट्रांसजेंडर ग्रीन ई-ऑटो दुर्गा योजना को स्‍वीकृति दी। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को इलेक्ट्रिक ऑटो का मालिक और चालक बनने का अवसर मिलेगा।

इस योजना का उद्देश्य सम्मानजनक रोजगार, महिला सुरक्षा, ट्रांसजेंडर भागीदारी, अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी और स्वच्छ शहरी परिवहन को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि ‘दुर्गा’ योजना के पहले चरण में 1300 गुलाबी रंग के इलेक्ट्रिक ऑटो पंजीकृत करने का प्रस्ताव है। इनमें 1170 इलेक्ट्रिक ऑटो महिलाओं के लिए और 130 इलेक्ट्रिक ऑटो ट्रांसजेंडर लाभार्थियों के लिए होंगे। दिल्‍ली सरकार ने बताया कि आवेदक योजना के लिए बनाए गए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। दुर्गा योजना के अंतर्गत ई-ऑटो पर तीन वर्ष की अनिवार्य लॉक-इन अवधि होगी। इस अवधि में वाहन को बेचा, हस्तांतरित या अन्य तरीके से निस्तारित नहीं किया जा सकेगा।