जुलाई 14, 2026 11:36 पूर्वाह्न

printer

बैंकॉक के एक म्यूजिक बार में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या  30 हो गई है

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक म्यूजिक बार में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या  30 हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, 70 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें 24 की हालत गंभीर है। पुलिस आग लगने के कारणों और बार में सुरक्षा नियमों की जांच कर रही है।

यह हादसा रविवार देर रात उत्तरी बैंकॉक के रोंग बीयर ना लाडप्राओ बार में हुआ। इसे बैंकॉक में पिछले 17 वर्षों की सबसे बड़ी अग्निकांड की घटना बताया जा रहा है।