अक्टूबर 18, 2026 1:13 अपराह्न

printer

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली (एनसीआर) में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली (एनसीआर) में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की है। आयोग के अनुसार, 25 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच कुल 124 निरीक्षण किए गए। इनमें निर्माण स्थलों पर छह, औद्योगिक इकाइयों में 54 और डीजल जनरेटर सेट से जुड़े 64 निरीक्षण शामिल हैं। नियमों के उल्लंघन के आधार पर दो निर्माण परियोजनाओं और तीन औद्योगिक इकाइयों को बंद करने का प्रस्ताव दिया गया है।

इसके अलावा, उद्योगों और डीजल जनरेटर से जुड़ी 12 इकाइयों को सील करने का प्रस्ताव भी है। आयोग ने कहा कि प्रदूषण रोकने के लिए लाल और नारंगी श्रेणी के उद्योगों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। खासकर उन इकाइयों की जांच जरूरी है, जहां भट्टियों और बॉयलर का इस्तेमाल होता है। आयोग ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए और उद्योगों, निर्माण स्थलों तथा डीजल जनरेटर सेट की नियमित जांच जारी रखी जाए।