अगस्त 5, 2026 9:37 अपराह्न

printer

एआई की मदद डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी छत्तीसगढ़ सरकार

छत्तीसगढ़ सरकार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से सुशासन, नई तकनीक, कौशल विकास और डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी।

इसके लिए आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में ’छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मिशन’ को मंजूरी दी गई।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने बताया कि यह मिशन पांच वर्षों के लिए होगा, जिस पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।